
कोंच-उरई । ग्राम भेंड़ में एक शराबी ने ग्रामीण मजदूर का सिर इस बात पर फोड़ दिया कि उसने शराब के लिये पैसे देने से इंकार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोहा निवासी धांधू पुत्र रबूदे भेंड़ गांव में मनोज खमेले के यहां मजदूरी करता है। बीती रात्रि लगभग नौ बजे धांधू भेंड में एक त्रयोदशा भंडारा में भोजन करके लौट रहा था तभी रास्ते में गुर्रे पुत्र पप्पू पंडित मिला। गुर्रे शराब के नशे में चूर था और उसने धांधू को रोक कर उसकी जेबें खंगाली। जेबों में कुछ न मिलने पर उसने भद्दी भद्दी गांलियां देना शुरू कर दिया और कहा कि इगर गांव में मजदूरी करना है तो उसे शराब के लिये पैसे देने ही होंगे। धांधू ने उसे गालियां देने से रोका तो उसने तैश में आकर पास पड़ी ईंट उठा कर धांधू के सिर में दे मारी जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। धांधू ने कोतवाली में शिकायत कर दी है। पुलिस ने उसकी डॉक्टरी भी करा दी है और मामले की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है।







Leave a comment