कोंच-उरई । पुलिस ने गिरवर नगर इलाके में जुये के अड्डे पर छापा मार कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्रकुमार सिंह ने दल बल के साथ गिरवर नगर में एक स्थान पर छापा मारा जहां हारजीत की बाजी लगा रहे पांच जुआरियों को धर दबोचा गया। जुआरियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में कार्यवाही की गई है।

Leave a comment