
कोंच —उरई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोषकुमार सिंह का तबादला हो जाने के बाद जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोदकुमार मिश्रा को कोंच कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने देर रात पदभार भी संभाल लिया है। मिश्रा पहले भी कोंच कोतवाली में बतौर बरिष्ठ उपनिरीक्षक तैनात रह चुके हैं और अपनी तेज तर्रार छवि के लिये जाने जाते हैं। कोतवाली क्षेत्र से भली भांति परिचित होने और यहां के अपराधों की प्रकृति की बखूबी समझ होने के चलते समझा जा सकता है कि अपराध नियंत्रण में उन्हें कोई खास परेशानी नहीं होगी। इसी के साथ उन्होंने रात में ही अधीनस्थों की कक्षा लगा कर अपनी कार्यशैली के बाबत बता दिया है और यह भी जता दिया है कि उन्हें कैसे काम करना है। गश्त और पिकेट को लेकर भी उन्होंने स्टाफ के पेंच कसे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा भी है कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है लेकिन इस काम में जन सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता बेखौफ आकर उनसे अपनी बात कह सकती है, उसे पूरा न्याय मिलेगा।







Leave a comment