जालौन-उरई । सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है ।मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मोटरसाइकल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
हदरूख निवासी राजेंद्र कुमार सिंह पुत्र हाकिम सिंह ने एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है जिसमें आरोप लगाया है कि प्रार्थी व उसका 43 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र कुमार सिंह लहरउवा में संचालित महाविद्यालय में परीक्षा दे रही नातिन को लेने 13 मार्च 18 को अपरान्ह साढे चार बजे मोटरसाइकिल से गया था । जब वह अपने पुत्र के साथ महाविद्यालय के सामने खड़ा था तभी छिरिया सलेमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बजाज डिस्कवर यू पी 92 जे 0103 के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया । उसका उपचार ग्वालियर में चल रहा था । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है । मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल तथा उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है । कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मोटरसाइकिल के नम्बर के आधार पर मोटरसाइकिल मालिक व चालक की तलाश की जा रही है।







Leave a comment