
उरई । माधौगढ़ थाने के बिरियाँ गाँव में नाली को ले कर शुरू हुआ विवाद खूनी अखाड़ेबाजी में तब्दील हो गया जिसमें एक वृद्ध की कुल्हाड़ी लगाने से मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई है ।
उक्त ग्राम में मृतक लोकेन्द्र सिंह भदौरिया और दूसरे पक्ष के अमर सिंह राजावत के घर अगल बगल में बने हैं । रविवार को चबूतरा बनाने को ले कर दोनों पक्ष में बहस होने लगी जो झगड़े में बदल गई । गुस्से में लोकेन्द्र सिंह (75 वर्ष ) ने अमर सिंह पर फावड़ा चला दिया जिसके बाद अमर सिंह ने उनके सिर में लाठी मार दी । इस चोट से लोकेन्द्र सिंह के मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गए । लोकेन्द्र सिंह के पुत्र विक्रम सिंह (40वर्ष ) यह देख कर अमर सिंह की ओर दौड़े तो अमर सिंह ने उन पर भी लाठी चला दी जिससे वे भी घायल हो गए ।
घटना के बाद अमर सिंह भाग निकला । विक्रम को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । इस मामले में अमर सिंह , उसके लड़के जीतू और पत्नी लक्ष्मी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है ।







Leave a comment