उरई । ठड़ेश्वरी मंदिर में गुटबाजी से परे  समस्त बेसिक शिक्षक परिवार पुरानी पेंशन बहाली हेतु एकत्र हुए जिसमे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जूनियर शिक्षक मोर्चा के नेतृत्वकर्ता आफताब आलम एवं टेट मोर्चा के नेतृत्वकर्ता अजय निरंजन * ने किया ,जिसमे जनपद के सभी पेंशन विहीन शिक्षकों द्वारा दलगत सोच से ऊपर उठकर बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया । *शिक्षक नेता प्रताप भानु यादव * ने पेंशन बहाली हेतु शैक्षिक संघठनो की संदेहास्पद एवं दोहरी भूमिका पर सवाल उठाया । शिक्षक *देवेंद्र जाटव * ने 30 अप्रैल से पहले ब्लॉक स्तर पर भी मीटिंग का प्रस्ताव रखा ,इसी क्रम में युवा शिक्षक *आशीष तिवारी ने बताया कि हमारा प्रमुख उद्देश्य पुरानी पेंशन के मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाया है ।

वेदप्रकाश निरंजन * ने युवाओं द्वारा सभी शिक्षकों को एक मंच पर लाने की प्रशंसा की | कदौरा ब्लॉक के शिक्षक *त्रिभुवन सिंह ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को संगठित करने का आव्हान किया ।,उ०प्र०प्रा०शि०सं के वरिष्ठ शिक्षक नेता मनीष समाधिया ने इस मुहिम  में संघठनो की गुटबाजी से ऊपर उठकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आव्हान  किया।  शिक्षक कोमल सिंह * ने दिल्ली चलने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की ,उ०प्र०प्रा०शि०के *शिक्षक नेता अनुराग निरंजन नदीगांव ने नदीगांव ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को एकजुट करने का आव्हान  किया ,बैठक का सफल संचालन  शिक्षक नेता प्रवीण महान ने किया । बैठक समापन पर आफ़ताब आलम ने कहा इस समय जनपद में समस्त पिछले तीन वर्ष में हुई नियुक्ति को जोड़ दिया जाये तो जनपद में हमारे पुरानी पेंशन विहीन शिक्षक तीन हज़ार से ज्यादा संख्या में है युवा शिक्षकों को जनपद में  ब्लॉक स्तर से लेकर ,कार्यालय तक हो रहे भृष्टाचार और शोषण के खिलाफ एक साथ आवाज़ उठानी चाहिए,  बैठक में अटेवा जिला संयोजक *राकेश सरोज * एवं महामंत्री *उदयवीर निरंजन * मौजूद रहे

बैठक में आशीष साहू, योगेंद्र यादव ,आदिल खान ,राहुल श्रीवास्तव , किशोर सिंह,पंकज गुप्ता ,अमित गौतम ,अमित कौशल , अभिषेक पुरवार, महेंद्र सिंह,नेहा,सूरज प्रकाश सिंह ,ज्योति शिखर ,श्वेता ,रमन दिवेदी ,ब्रजेष कुमार ,रवि कुमार ,अरविन्द गुप्ता, मुकेश निरंजन , अभिलाष यादव, रूपेंद्र वर्मा,गोविन्द सिंह,नरेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार ,राकेश कुमार,अदि एक सैकड़ा अध्यापक मौजूद रहेl|

Leave a comment