उरई। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल सार्थकता खो चुका है। सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण जन शिकायत के इस सर्वोच्च प्लेटफार्म पर की जाने वाली फरियाद भी रददी की टोकरी में चली जाती है।
माधौगढ़ तहसील के ग्राम कुरसेड़ा निवासी रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि वे जिस बस्ती में रहते हैं उसमें 200 मीटर तक कोई हैंडपंप नही है। जिससे 20 परिवारों को पानी भरने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कई बार शिकायत भेजी जिस पर पांच महीने पहले सर्वे भी कर लिया गया फिर भी अभी तक हैंडपंप लगाने की कार्रवाई नही की गई है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन प्रशासन अभी तक संज्ञा शून्य बना हुआ है। ग्रामीणों में सरकार की इस उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a comment