झांसी । जल निगम झांसी के मुख्य अभियंता इंदुकान्त श्रीवास्तव , अधिशाषी अभियंता चित्रकूट यशवीर सिंह,महोबा जेपी सिंह, उरई सुनील तिवारी, हमीरपुर कमलेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन अभियंताओं पर पेयजल संकट से निपटने के लिए दिये गए निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने का आरोप था जिसकी वजह से नए हैंड पंपों को लगाने और हैंड पंपों को रीबोर कराने के कार्यों में कोई प्रगति नहीं हो पा रही थी । पेयजल की बड़ी परियोजनाओं के काम में भी भारी ढिलाई हो रही थी जबकि भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के आरोप भी बहुतायत में थे । मुख्यमंत्री के बुंदेलखंड दौरे के पहले इतनी बड़ी कारवाई से अधिकारियों का नशा हिरण हो गया है और मटरगश्ती भूल कर वे फील्ड पर घूमने के लिए निकाल पड़े हैं । अगली गाज उन अधिकारियों पर गिरने वाली है जिनके द्वारा फरियादियों की परेशानी का निदान करने की उनसे बेहूदा व्यवहार किया जाता है ।




Leave a comment