उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में गुरुवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के सम्भावित जनपद भ्रमण की तैयारी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने विभाग के विकास कार्यों एवं संचालित शासकीय योजनाओं की जो पूर्ण हो चुकी तथा प्रारम्भ होने वाली परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास की सूची तत्काल तैयार कर उपलब्ध करायें। जिससे उनका लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री जी से कराया जा सके। इसके साथ ही ग्राम राहिया, सरसोकी, मड़ोरा, अकबरपुर, कैथी, भदारी ग्रामों में सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामों को अच्छादित कर लिया जाये और सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाये। बोहदपुरा और औंता गौशाला को भी व्यवस्थित कर लिया जाये। सभी विभाग समय फोटोग्राफ के तैयार कर तत्काल उपलब्ध करायें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार कर लें। जिससे सम्भावित मुख्यमंत्री के दौरे के समय इनको विभिन्न योजनाओं से लार्भािन्वत कराया जा सके। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में संचालित समस्त निर्माण एवं विकास कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करायें। जिससे इसका लाभ आम नागरिको को मिल सके। उन्होंने मनोरंजन कर, वाणिज्य कर की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त की। एन्टी भूमाफिया प्रकरण के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि जिन विभागो के प्रकरण लम्बित है वह तत्काल इन पर कार्यवाही कर निस्तारण करायें। इसके साथ ही लोकवाड़ी केन्द्रों पर ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों को निस्तारित करायें। कोई भी शिकायत टाइमवार्ड नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल निगम, सेतु निगम, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, फसल ऋण मोचन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी आदि योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसपीसिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, जिला विकास अधिकारी श्रीमति मिथलेश सचान, पीडी पीएस चन्द्रोल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहें।

Leave a comment