कुठौंद-उरई  । कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम वावली में आज अधेड़ की नग्नावस्था में लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल कुठौंद पुलिस को दी गई।

गुरुवार को  सुबह कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम वावली में रामलखन पांडेय के खेत मेें जब लोगों ने ओधे मुंह पड़ी एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश देखी तो वहां जमावड़ा हो गया और आनन-फानन में घटना की सूचना डायल 100 को दी गई। सूचना पाकर एसएसआई दौलतराम शाक्य मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने लाश के बारे में जानकारी ली। लेकिन कोई भी व्यक्ति लाश का शिनाख्त नही कर पाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि उक्त अज्ञात अधेड़ की हत्या कर लाश को रामलखन पांडेय के खेत में फेंक दिया गया है जिससे उसकी पहचान न हो पाये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment