कोंच(जालौन)। नगर पालिका परिषद के सभागार में गुरूवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सालाना बजट पर आय ब्यय का व्योरा प्रस्तुत किया गया इस बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की चेयरमेन डा.सरिता आनन्द अग्रवाल ने की । इस बोर्ड बैठक में सालाना बजट पेश किया गया जिसको बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से पास कर दिया गया जिसमे 8 लाख 71 हजार 91 रुपया की पालिका को बचत हुई है । बार्डों में बिकास कार्य को लेकर लगभग 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों को भी बोर्ड द्वारा हरी झंडी दी गयी ।

भीषण गर्मी को देखते हुये नगर के कई सार्वजानिक स्थानों पर पेयजल की मांग को लेकर नगर हित में प्याऊँ लगबाने की भी सर्व सम्मति से हरी झंडी दी गयी ।  बित्तीय पॉवर को लेकर जब पटल पर प्रस्ताव रखा गया तो सभासदों ने इस प्रस्ताव को अगली बैठक में बिचार करने को कहा ।  बैठक में कई ऐसे प्रस्ताव भी सभासदों द्वारा दिये गए जो बिकास कार्य से सम्बंधित रहे । उन कार्यों को कराने के लिये अपने अपने पत्र दिये ।  बोर्ड बैठक में पुष्पेन्द्र सिंह सलोनिया अर्चना रजक बिमला यादव विजय बाबा बाल्मीकि धर्मेन्द्र यादव मनोज गुप्ता अनिल पटेरिया अरविन्द खटीक रबि कान्त कुशबाहा सितारा बेगम नसीम निहारिया शकील अहमद मकरानी नंदिनी कुशबाहा बिशाल गिरबासिया,  मुवारक कुरैशी,  दंगल सिंह यादव,  महावीर यादव,  पूजा भदौरिया,  मुहम्मद जाहिद,  प्रियंका सर्राफ अमित यादव समसुद्दीन मंसूरी बंदना यादव और रुबीना राइन के अलाबा अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार , अवर अभियंता सतीश कमल , आर आई सुनील कुमार यादव ,  सफाई निरीक्षक अभय सिंह यादव , पी डव्लू सी जीवन लाल एकाउंटेंट ,  चंद्र प्रकाश गुप्ता,  सफाई लिपिक ओमप्रकाश बरार ,  टेक्स लिपिक सीमा बेगम , काशीराम वर्मा , प्रेम वर्मा भीमू बाल्मीकि , राजेश यादव , लकी दुबे,  आशीष यादव,  अनुराग गुप्ता , अनुज पाटकार,  शहजाद अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Leave a comment