0 सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की दी नसीहत
कलपी….उरई । महेवा विकासखंड के ग्राम मुसमरिया में आयोजित सम्मेलन में राज्यसभा के पूर्व सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव ने आवाहन किया कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करके समाज में खुशहाली तथा तरक्की का माहौल पैदा करने के लिए सभी लोग अपनी-अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाह करें।
उक्त गांव के परिषदीय विद्यालय के परिसर में आयोजित सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए पूर्व सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समाज में भारी बदलाव आ रहा है। त्रियोदशी संस्कार में भोज आदि कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची होती है। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह कार्यक्रम की हिमायत करते हुए कहा कि समाज की खुशहाली के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी पहल शुरू करनी चाहिए। सम्मेलन में पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वीराज सिंह चैहान महेवा ने अपने पिता की तेहरवी में बूंदी रखकर प्रसाद के रूप में त्रयोदशी कार्यक्रम संपन्न कराकर समाज को नई दिशा देने का काम किया है। इसका सभी लोग अनुसरण करें। उन्होंने बताया कि जुआ, सट्टा आदि सामाजिक बुराइयां हैं। इसको समाप्त करने के लिए नौजवानों तथा हर नागरिक को अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता रामप्रकाश सिंह मुखिया ने की। तथा कार्यक्रम का संचालन किसान नेता सुरेश सिंह चैहान खन्ना के द्वारा किया गया। प्रधान प्रतिनिधि रामजी सिंह तथा पूर्व प्रधान बुलबुल सिंह एंव जंटर सिंह ने समाज के सभी लोगों को त्रियोदशी भोज न खाने के लिए संकल्प कराया तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। बीरेंद्र सिंह चैहान बैरई, राम प्रकाश गुप्त, विश्व जीत गुप्त, सुरेन्द्र सिंह ,कल्लू सिंह, हरमोहन सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही।







Leave a comment