रामपुरा….उरई । नगर पंचायत रामपुरा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण गुप्ता की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिह ने नगर पंचायत कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय, एवं डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा वर्ष 1951 में की गई थी एवं दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया वे लगातार दिसंबर 1967 तक जनसंघ के महासचिव बने रहे। उन्होने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक और संगठनकर्ता थे वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगनूकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। इस मौके पर अंकुर मिश्रा सेक्टर संयोजक, गणेश द्विवेदी मीडिया प्रभारी, सुबोध सिंह प्रखंड बजरंगदल, संतोश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष रविन्द्र राठौर, रवि दोहरे, बाॅबी सोनी आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment