कोंच—उरई । बीती देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक यहां सरोजिनी नायडू पार्क में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र दुवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई छात्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वजीफा न आने के सम्बंध में भी चर्चा के बाद शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने की रणनीति बनी। नगर इकाई ने माह में एक बैठक आवश्यक रूप से करने की योजना बनाई तथा विद्यार्थी परिषद् के नए सदस्यों की सदस्यता हेतु अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। गर्मियों के मौसम में विद्यार्थी परिषद् नगर में स्वच्छ जल की व्यवस्था करने की योजना पर भी आगे बढ रहा है। बैठक में दीपक गर्ग बेटू, निखिल गुप्ता, अमन सोनी, अनुज गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह तोमर, प्रांशु अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, आयुष गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, ऋषभ सक्सेना, सुंदरम अग्रवाल, सौरभ पुरवार छोटू, शिवम यादव, अंचल गुप्ता, राहुल कुशवाहा, आकाश गुप्ता, राज दीक्षित, आकाश दीक्षित, सुजीत पाल, शोएब, शिवम, बेटू सोनी, ऋतिक यादव, दैनिक दीक्षित, राज, आकाश राठौर, दीपेन्द्र अग्रवाल, हर्ष उपाध्याय, किशुन सोनी आदि लगभग एक सैकड़ा सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment