कोंच—उरई । सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल जाने लायक बच्चों के पंजीकरण के लिये जन जागरण अभियान चलाया गया जिसमें कमोवेश तीन स्कूलों के बच्चों ने सहभाग किया। विधायक मूलचंद्र निरंजन तथा एसडीएम सुरेश सोनी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सरोजिनी नायडू पार्क के पास केदारनाथ दूरवार स्कूल, पं. रामस्वरूप रावत स्कूल, प्राथमिक स्कूल कन्या के जुटे सैकड़ों बच्चों को झंडी दिखा कर रवाना करने से पूर्व विधायक ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही विकास की कुंजी है, शिक्षा के बिना व्यक्ति का जीवन किसी काम का नहीं है इसलिये सभी अभिभावकों को चाहिये कि वे अपने स्कूल जाने लायक पाल्यों का स्कूलों में दाखिला जरूर कराये और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। एसडीएम ने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि समाज के हर व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचे, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, भोजन से लेकर हर जरूरी सुविधा सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है जिसका लाभ लेते हुये बच्चों को स्कूल पहुंचायें। इस दौरान बीईओ अजितकुमार, अनिलकुमार, प्रदीप गुप्ता, सुनील लोहिया, सुनील शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, विनोद सोनी, केके यादव, संजय सिंघाल, ब्रजविहारी, पंकज, तौसीफ, विकास, जगन्नाथ, रामकुमार शर्मा, नीतू कुशवाहा, लक्ष्मी दुवे आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment