कोंच—-उरई । चंदुर्रा कांड में दो लोगों की मौत के बाद हत्या के प्रयास की धाराओं में लिखे गये मुकदमे में हत्या की धारा और बढा दी गई है। कोतवाली पुलिस ने दुकान मालिक गिरेन्द्रसिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढोत्तरी की है। अभी गिरेन्द्र के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली से नहीं आई है जिसे जल्दी ही मंगाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक इस मामले की जांच एसएसआई मनोजकुमार सिंह कर रहे थे लेकिन हत्या में मामला तरमीम होने के बाद अब इस केस की जांच स्वयं कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा करेंगे।







Leave a comment