0 अधिकारियो के लौटते ही टूटे पुल का घाट संचालक ने पुनः करवा लिया निर्माण
कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में संचालित बालू घाटो में संचालक अपनी अपनी मनमानी पर आमादा होकर सारे नियम कानून ताक पर रखे हुए है वही कदौरा से सटा बड़ागांव हमीरपुर घाट संचालक द्वारा जालौन के एरिया नदी में बनवाये गए अवैध पुल को बीती शाम खनिज अधिकारी व् उपजिलाधिकारी द्वारा एन जी टी के तहत तुड़वा दिया गया वही अधिकारी लौट कर अपने यथास्थान पर भी नही पहुंच पाये कि घाट संचालको द्वारा उक्त पुल का पुनः निर्माण कर कार्यवाही का मजाक बना डाला।
ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र बेतवा से जुड़ा हमीरपुर बड़ागांव 8 नम्बर घाट किसी ग्वालियर की फर्म द्वारा अभी कुछ दिनों पूर्व ही चालू हुआ है जालौन सीमा से सटा हुआ उक्त घाट में संचालक द्वारा बीच में पड़ने वाली नदी पर लम्बा रास्ता बचाने व् लम्बी रास्ता का खर्च बचाने को लेकर नदी के बीचो बीच अवैध पुल निर्माण कर नदी की धारा को रोक सैकड़ो गाडियो उक्त पुल के ही रास्ते हमीरपुर सीमा से निकलकर जालौन में प्रवेश कर कदौरा के रास्ते से निकाली जाती है किन्ही किसानो द्वारा उक्त आपत्ति की शिकायत भी की गयी थी बीती रात खनिज अधिकारी राजेश सिंह व् उपजिलाधिकारी शतीश चन्द्र द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त बेतवा पर बने अवैध पुल को जेसीवी से तुड़वा दिया गया वही ग्रामीणों द्वारा गुप्त रूप से बताया कि पुल तुड़वाकर अधिकारियो का काफिला जैसे ही लौटा तो उक्त घाट संचालको द्वारा पुनः उक्त पुल का निर्माण करवाकर गाड़ियां पुल से ही निकाली गयी अब नियम कानून तोड़ने का लायसेंस आखिर घाट संचालको को कौन देता है जो कि अधिकारियो की कार्यवाही के बावजूद नियमो का मजाक बना दिया गया फिलहाल उक्त मामले में खनिज अधिकारी द्वारा दैनिक आज को बताया कि सूत्रो से मिली जानकारी पर उक्त अवैध पुल को तुड़वाया गया है एव पुल के पुनः निर्माण की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।







Leave a comment