
रामपुरा-उरई । स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने रवाना किया।
रैली ब्लॉक परिषद बाजार, होरी मोड,़ अंबेडकर चैराहे से होते हुए ब्लॉक परिषद तक निकाली गई जिसमें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए लोगों को रैली के माध्यम से जागरुक किया गया। इसके बाद बीआरसी में गोष्ठी की गई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामपुरा शैलेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामपुरा ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार मौजूद रहे। रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता रामलखन, महेश पतराही, एबीएसए राम गोपाल वर्मा, स्कूल चलो अभियान के प्रति अध्यापकों से चर्चाएं की और अध्यापकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया लेकिन खंड शिक्षाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देशित किया है कि वह बच्चों के परिवार वालों के घर जा जाकर बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागृत करें। इस मौके पर एनपीआरसी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सुनील शुक्ला, कप्तान सिंह तोमर, अध्यापक सुरेश कुमार, नरोल प्रधान परमार, निनावली प्रधान लल्लू महाजन, के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।







Leave a comment