0 कालपी कोतवाल तथा थानेदारों ने जगह- जगह की चेकिंग
कालपी-उरई । आटा तथा कालपी मे पुलिस जवानों के द्वारा चेकिंग तथा फुटमार्च अभियान चलाया गया। कालपी सर्किल के क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में कालपी नगर की सड़कों में पुलिस के जवानों द्वारा पैदल मार्च किया साथ ही जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन के अंतर्गत कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह, राजीव कांत, जगत नारायण यादव, राजीव त्रिपाठी, महिला सिपाही अर्चना यादव के अलावा भारी संख्या में पुलिस के जवान एकत्रित हुए। कोतवाली गेट, बाईपास, फुलपावर चैराहा, टरननगंज बाजार, सर्राफा बाजार, खोवा मंडी, बस स्टॉप आदि स्थानों में पुलिस के जवानों द्वारा मार्च किया गया। पैदल मार्च के उपरांत शाम छह से रात आठ बजे तक होटल, ढावों, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तथा जगह-जगह संदिग्ध व्यक्तियों से पंूछतांछ की गयी। पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से अपराधी तत्वों में खलबली मच गई है। ज्ञात हो कि बीते महीने रात में अज्ञात बदमाशों के द्वारा कई स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन में सक्रियता तेज कर दी है। कस्बा आटा मे भी पुलिस जवानों के द्वारा सडकों मे फुटमार्च किया गया था।







Leave a comment