उरई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. रेहान सिद्दीकी ने बताया कि देश भर में दलितों, पिछड़ो, महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई घटनाएं देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा शासित केन्द्र एवं राज्य सरकारों ने इस हिंसा को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये। ऐसे मुश्किल वक्त में हम कांग्रेसजनों का दायित्व बनता है कि समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाये रखे। हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में साप्रदायिक सौहार्द की रक्षा के लिए नौ अप्रैल को पूरे देश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर उपवास कार्यक्रम करने का फैसला लिया है। उन्होंने नौ अप्रैल को जिला मुख्यालय उरई में गांधी चतबूतरा तहसील के सामने कांग्रेसजन उपवास कर दो अप्रैल के आंदोलन के बाद दलितों पर अत्याचार का विरोध करेगे।

Leave a comment