उरई। इलाहाबाद बैंक के 154वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय जेल में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 10 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।
जेल में बंदियों को हुनरमंद बनाकर रिहाई के उपरांत सम्मानपूर्ण ढंग से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लक्ष्य के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें अगरबत्ती निर्माण के अलावा मोबाइल रिपेयरिंग, मोटर बाइडिंग सहित लगभग 13 और ट्रेड बंदियों को सिखाई जायेगीं।
स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक देवेंद्र द्विवेदी ने इस अवसर पर बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण के बाद अपने रचनात्मक प्रयास से जेल में रहने के कलंक से मुक्ति प्राप्त कर सकेगें। आरसेटी समन्वय रोहित त्रिपाठी, अर्चित पांडये, यशपाल ने भी बंदियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, कारापाल अवध नारायण सिंह, बसंत कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।







Leave a comment