सिरसाकलार-उरई। मंगलवार को इलाहाबाद बैंक के 154वें स्थापना दिवस पर स्थानीय शाखा में समारोह पूर्वक आयोजन किया गया।
इस दौरान बैंक में फूलों और गुब्बारों से भव्य सजावट की गई थी। प्रबंधक आशुतोष पाठक ने बताया कि आज इस उपलक्ष्य में बैंक में सीनियर सिटीजन खाते खोले जा रहे हैं जिसमें एटीएम व चैकबुक निःशुल्क मिलेगी।
उपप्रबंधक गौरव अवस्थी ने कहा कि खाता खोलने में किसी ग्राहक को असुविधा नही होने दी जायेगी। शाखा में इसके लिए उपयुक्त प्रबंध किये गये हैं। प्रधान श्याम सिंह ने कहा कि बैंक में लेनदेन से रोजगार बढ़ा है। किशन, मदनमोहन शुक्ला, नितिन वर्मा, दृगपाल, रवि, कमलेश, कमलकुमार, गोपाल, हरी आदि भी मौजूद रहे।







Leave a comment