
जालौन। बुन्देलखंड में जनपद जालौन के एट टोल बेरियल पर खुलेआम गुंडई नजर आई। यहां ट्रक और इनोवा कार की टक्कर से नाराज दबंगों ने ट्रक चालक के साथ पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका अपहरण कर अपने साथ इंदौर ले गये। जहां से दबंगों ने स्वयं को डीआईजी का रिश्तेदार बताकर ट्रक मालिक को इसकी जानकारी देते हुए हर्जाना मांगा। घबरा कर ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए अवगत कराया। मामला डीआईजी के रिश्तेदार से जुड़ा होने के कारण अब जालौन पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज करने में कतरा रही है।
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत प्लाट बिकाऊ है, आसान किस्तों पर, इंजीनियरिंग कालेज के पास कानपुर रोड दिगारा भगवंतपुरा बाईपास रोड झांसी पर
सम्पर्क करें- 08858888829, 07617860007, 09415186919, 08400417004
जनपद जालौन के उरई कोतवाली अंतर्गत कुईया रोड निवासी राकेश सिंह परिहार का ट्रक क्रमांक यूपी 92 टी 8865 है। जिसे लेकर चालक 23 अप्रैल की शाम को उरई से झांसी के लिए गिट्टी भरने गया हुआ था। वह अपने साथ लगभग 40 हजार रुपए भी लिए हुए था। राकेश का कहना है कि आज यानि 24 की सुबह उन्होंने ट्रक चालक के मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया। लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। कुछ समय बाद उसके पास अन्य मोबाइल नम्बर से फोन आया और बताया कि वह इंदौर से बोल रहा है। उसके ट्रक चालक ने एट टोल बेरियल पर उनकी इनोवा कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वह अपना नुकसान वसूलने के लिए उसे अपने साथ इंदौर ले गये हैं वहीं आकर उनका हर्जाना दे दो और फिर चालक को अपने साथ ले जाओ। इसके बाद फोन काट दिया। जब पुनः फोन लगाया और चालक से बात करने की बात कहीं तो उन्होंने उससे बात कराई। जिस पर चालक ने रोते हुए बताया कि उक्त लोगों ने बेरहमी से उसे पीटा है। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए न्याय की गुुहार लगाई। तभी उसे पता चला कि अपहरणकर्ता मध्य प्रदेश के एक डीआईजी के रिश्तेदार है। जिस कारण पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं कर रही है।







Leave a comment