उरई। पुलिस के द्वारा लगातार खदेड़े जाने के बावजूद नवोदित दस्यु दल स्थान बदल-बदल कर जालौन जिले में ही अपना अडडा जमाये हुए है। जिससे ग्रामीणों में खौफ छाया हुआ है।
लगभग एक माह से जनपद में यमुना पटटी में लगभग डेढ़ दर्जन बदमाशों के गिरोह का विचरण देखा जा रहा है। पहले यह गिरोह कालपी और सिरसाकलार थाना क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा था लेकिन कई जगह ग्रामीणों से मुकाबले की स्थिति पैदा हो जाने पर उसने अपना स्थान बदल लिया और कुठौंद क्षेत्र में पहुंच गया। कुठौंद में शंकरपुर चैकी क्षेत्र में एक घर में राशन-पानी की मांग के बाद जब पुलिस हरकत में आई तो यह गिरोह फिर शिफ्ट कर गया और अब इसे बरी के पुरवा के आसपास देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गिरोह में महिलाएं भी हैं। गिरोह रात में किसानों और आवागमन करने वाले लोगों के साथ वारदात की कोशिश भी कर चुका है। हालांकि अभी तक इन घटनाओं की जानकारी पुलिस को नही दी गई है। लेकिन लोगों में इन घटनाओं के चलते दहशत छाई हुई है। जिससे शाम ढलते ही लोग बाहर निकला बंद कर देते हैं। किसी दिन इस गिरोह द्वारा बड़ी वारदात की भी आशंका जताई जा रही है।







Leave a comment