उरई। जनपद के समस्त न्यायालयों के काम के समय में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार परिवर्तन कर दिया गया है।
जनपद न्यायाधीश की विज्ञप्ति के मुताबिक मई और जून के माह में सभी न्यायालय प्रातः 8.30 बजे से अपरान्ह 2.30 तक खुलेगें। इसमें 11.30 से 12.00 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। जुलाई के महीने से न्यायालयों का समय पूर्ववत हो जायेगा।

Leave a comment