उरई। बार भवन कोंच में बुधवार को माधौगढ़ के विधायक मूलचंद निरंजन के सम्मान में बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्रनाथ खरे और उनकी टीम ने समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि जहां भी वकीलों को जरूरत पड़ेगी वे हर समय वहां तत्पर हैं। वकीलों की सेवा के लिए वह रात-दिन हाजिर रहेगें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद विकास का जितना काम केवल एक वर्ष की अवधि में हो गया पहले उतना कभी नही हुआ था।
मूलचंद निरंजन ने कहा कि पहले क्षेत्र की सड़के इतनी खराब थी कि उन पर पैदल चलना भी मुश्किल था। तब उन्होंने खुद लोक निर्माण मंत्री से इस बाबत बात की जिससे अब सड़कें चमाचम हो गई हैं। उन्होंने मुंसिफ कोर्ट के सामने बने रास्ते पर इंटर लाकिंग कराने और हैण्डपंप लगवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर अरुण बाजपेयी, राजेंद्र निरंजन, वीके बाजपेयी, सिद्धांत सीरोठिया, कुलदीप निगम, अमर बाबू पाठक, असद कुशवाहा, संजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश अग्रवाल, रामजी गुर्जर, सरोज वर्मा, पुष्कर राज शर्मा, रामकुमार खरे, अवध यादव, हलीम खान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a comment