आटा—उरई  (देवेन्द्र तिवारी)।

आटा क्षेत्रीय सहकारी समिति आटा में संचालित गेहूँ क्रय केन्द्र में एक सप्ताह से गेहूं खरीद नहीं होने से क्षेत्रीय किसान बुरी तरह परेशान हैं।

क्षेत्रीय सहकारी समिति आटा के गेहूँ क्रय केन्द्र में 8-10 दिनों से गेहूँ की खरीद नहीं होने से क्षेत्रीय किसान दर दर की ठोकरें खाते घूम रहा है,अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है।कई किसान अपना गेहू ट्रैक्टर ट्रॉली में लादे कई दिन से खड़े है,बहुतेरे किसान केन्द्र का चक्कर इस आस से लगा रहे है कि कब तुलाई शुरू हो वो अपना गेहूँ ले आये।किसी किसान के शादी है, किसी को बैंक का कर्ज चुकाना है।हर एक किसान की अपनी अपनी परेशानी है, इन्ही बात को लेकर वह परेशान हो घूम रहा है।कोई भी जनप्रतिनिधी, अधिकारी की ओर से क्षेत्रीय किसानों की समस्या का निराकरण का सार्थक प्रयास नहीं हो पाया है।

आटा क्षेत्रीय सहकारी समिति में के गेंहू क्रय केन्द्र में खरीद नहीं होने के सम्बंध जब प्रभारी सचिव गौरव कुशवाहा से बात की तो उन्होंने बताया कि अब तक क्रय गेहूँ की बोरी की उठान नहीं होने से जगह की कमी है व जिला स्तर से खाली बोरी नही आने से गेहूं की खरीद बन्द कर दी गई है।समिति अध्यक्ष उद्देश तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही विभागीय अधिकारियों से बात कर किसान हित में निर्णय लिया जायेगा।

क्षेत्रीय किसान सोबरन सिंह अकोढ़ी,कमलेश मिश्रा भडरेखी, रामबाबू द्विवेदी चमारी व रवींद्र तिवारी, अनिल तिवारी, धीरज, अंजनी तिवारी आदि ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र ही आटा सहकारी समिति आटा में संचालित गेहूँ क्रय केन्द्र में खरीद शुरू की जाये।

Leave a comment