उरई । जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बीहड़ में बसे रामपुरा ब्लाक को 30 अप्रैल तक ओडीफ घोषित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।  इसके लिए पंचायत राज विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने रामपुरा ब्लाक के मानपुरा में गाँव वालो के बीच जाकर चौपाल लगाई और सभी गाँव वासियों को स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का पाठ पढ़ाया ।

गाँव वालो को प्रोजेक्टर के माध्यम से शोचालय बनवाने के प्रति जागरूक करने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा और शोर्ट फिल्म्स दिखाई गयी । जिलाधिकारी ने सभी गाँववासियों को चौपाल के मध्यम से प्रेरित किया कि  घर में ही शौचालय बनवाएं, जिससे गांवों में गंदगी न फैल सके  । गांवों में खुले में होने वाले शौच को जड़ से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन संजीदा है ।  इस दौरान उन्होंने कहा कि गंदगी को दूर करने के लिए केंद्र की ओर से स्वच्छता मिशन योजना संचालित की जा रही है ।  गांवों में खुले में शौच की प्रथा को बंद करने के लिए हर घर में शौचालय बनवाए जाने का लक्ष्य है । शौचालय बनवाने के लिए लाभार्थी को शासन की ओर से आर्थिक मदद भी मिल रही है। जिन गांवों में शौचालय अधूरे पड़े हैं, उन्हें हर हाल में पूरा करना है , जिससे ब्लाक क्षेत्र के  गांवों को ओडीएफ में शामिल करने का सपना पूरा हो सके। इस मौके पर जिला पंचायती राज अधिकारी राजबहादुर ,उप जिलाधिकारी माधौगढ सौजन्य कुमार,  तहसीलदार , खंड विकास अधिकारी , प्रधान मानपुरा और   समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे|

 

Leave a comment