उरई। बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में आज फैसले को देखते हुए उनके भक्तों द्वारा जालौन रोड स्थित आसाराम आश्रम पर उनकी रिहाई के लिए हवन यज्ञ कर ईश्वर से कामना की गई।

उल्लेखनीय है कि आसाराम बापू बलात्कार के मामले में पिछले कई सालों से जेल में बंद है उन पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की किशोरी के साथ बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं इस मामले में आज कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाना था कोर्ट का फैसला आसाराम के पक्ष में आए और उनकी जल्दी रिहाई हो इसके लिए आसाराम के भक्तों द्वारा सुबह से ही जालौन रोड स्थित आश्रम पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें उनके भक्तों ने आहुति दे कर आसाराम की रिहाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आसाराम की रिहाई के लिए आश्रम में हवन यज्ञ कर रहे उन के परम भक्त जितेंद्र भाई ने बताया कि हवन का उद्देश्य हमारे पूज्य बापू आसाराम को बलात्कार के मामले से बरी कराना है हमारी कामना है कि बलात्कार के मामले में फैसला आसाराम बापू के पक्ष में आए और वह पूरी तरह से स्वस्थ रहें जेल से बाहर आकर हम सभी को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करें । हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि हम लोगों को जल्द ही आसाराम बापू का मार्गदर्शन प्राप्त हो। हवन यज्ञ कार्यक्रम में जितेंद्र भाई के अलावा मोहन लाखन सिंह वर्मा, कुंवर सिंह, राजा भैया, निर्भय सिंह, प्रीति, सुमन दुबे, छोटू मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, अंकित तिवारी, अखिलेश दुबे, राजेश तिवारी, आकाश तिवारी, आदि तमाम भक्तगण मौजूद रहे। हांलाकि दोपहर में आये जोधपुर सेशन कोर्ट के फैसले में बलात्कार के आरोप में आशाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Leave a comment