कदौरा—उरई । कदौरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत कदौरा ब्लाक में हुई शादी को ग्राम परौसा में बेटी पक्ष ने तोड़ कर  हरियाणा की बारात लौटा दी ।  पुलिस द्वारा काफी देर समझौता न होने पर वर पक्ष को बारात सहित वापिस लौटना पड़ा।

ज्ञातव्य हो कि विकाश खण्ड कदौरा क्षेत्र ब्लाक में गत गत 23 मार्च को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत स्वयं जिलाधिकारी मन्नान अख्तर द्वारा 23 जोड़ो का विवाह करवाकर प्रमाणपत्र वितरित किये गए थे बीते दिन 24 अप्रैल को ग्राम परौसा में बेटी को विदा कराने आयी हरियाणा से बारात को बेटी पक्ष द्वारा अलग अलग आपत्ति लगाते हुए डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बारात को वापस करा दिया गया।

मामले में मानेश्वर हरियाणा निवासी वर पक्ष राजेश पुत्र रमेश द्वारा थाने में बताया गया कि उसकी सादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गत 23 मार्च को कदौरा क्षेत्र ग्राम परौसा में बबली पुत्री रामकिशुन से हुआ बीते दिन बारात पुनः ग्राम परौसा बहु को विदा कराने के लिए आया था जिसको लेकर गांव में पूरी साज सज्जा से पुनः शादी की व्यवस्थाये पूरी की रात्रि में जयमाल हो गया फेरे होने से पूर्व बेटी पक्ष द्वारा जेवर नकली होने की अफवाह फैलाते हुए डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी गयी जिससे दोनों पक्षो को थाने ले जाया गया और अंतोगत्वा सारा खर्च लड़के का होने के बाद बारात वापस करा दी गयी बताया गया कि वर पक्ष व् वधु पक्ष अंतर्जातीय थे जिसमे लड़की कोरी समाज से थी व् लड़का यादव समाज से था व् शादी से पूर्व दोनों परिवार एक दुसरे से परिचित भी थे क्यों कि लड़की पक्ष मानेश्वर में मजदूरी कार्य करते रहे है तब उक्त वर पक्ष से पहचान थी।

 

 

Leave a comment