
उरई । राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र सर्जन डॉक्टर आर. पी. सिंह ने गत बर्षों की भांति इस साल भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है । उन्होंने प्रदेश के लखनऊ , आगरा और झांसी के नेत्र सर्जनों को काफी पीछे छोडते हुए जनपद जालौन का नाम रोशन करने का काम किया है जो अपने आप में एक मिशाल कायम की है। यह जिले के लिये बहुत गौरव की बात है। डॉक्टर साहब को उनकी लगन और मेहनत के लिए साधुवाद है। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सालय में वरिष्ठ नेत्र सर्जन के रूप में तैनात डा. आर. पी. सिंह प्रदेश में तीसरी बार गोल्ड मेडिल से सम्मानित होने का पूरा श्रेय अपने पिता राजबहादुर सिंह सेवानिवृत्त खाघ निरीक्षक व अपनी माता स्व. शयाम देवी तथा अपने गुरू जनों को देते है, डा. आर. पी. सिंह मूल रूप से राठ तहसील के ग्राम बरगढ थाना चिकासी जनपद हमीरपुर हाल निवासी कस्बा राठ के मुहल्ला बुधौलयाना के रहने वाले है जो कई वर्षों से जिला नेत्र चिकित्सालय में वरिष्ठ नेत्र सर्जन के पद पर आज भी तैनात रहकर गरीब-मजलूम लोगों की आंखों में रोशनी देने का काम करते चले आ रहे है यही कारण है कि उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तीसरी बार गोल्ड मेडिल से नवाज कर प्रथम स्थान पर लाकर खडा कर दिया है।जिसको पाकर डा. आर. पी. सिंह ने अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है यही कारण है कि जनपद जालौन ही नहीं बल्कि झांसी, कानपुर देहात, हमीरपुर, मध्य प्रदेश से सटे हुए क्षेत्र के लोग अपनी आंखों का सफल आपरेशन करवाने के लिए जिला नेत्र चिकित्सालय में आते है और अपनी आंखों का आपरेशन करवा कर खुशी से घर की ओर जाते है। नेत्र सर्जन आर. पी. सिंह प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों की आंखों का आपरेशन करते है इसके बाद भी वह अपने आप में थकावट का एहसास महसूस नहीं करते है और हंसते मुशकराते हुए कार्य को अंजाम देने में देखें जा सकते है यही कारण है कि प्रदेश में तीसरी बार गोल्ड मेडलिस्ट का प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जनपद जालौन का नाम रोशन करने वाले नेत्र सर्जन डा. आर. पी. सिंह का सम्मान जनपद के समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वाले, हलीम अंसारी, हाफिज शुऐब अंसारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच (युवा शाखा) जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (कल्लू पहलवान), नासिर अंसारी, रियाज खान आदि ने नेत्र चिकित्सालय पहुंच कर माला व सरस्वती जी का चित्र भेंट कर सम्मान करते हुए डा. आर. पी. सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की।







Leave a comment