उरई। कुशीनगर में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन के ट्रेन की चपेट में आने से 13 मासूमों की हृदय विदारक मौत को लेकर शुक्रवार को संस्कार ग्रामोत्थान संस्थान के तत्वावधान में एनसीसी कार्यालय से गांधी चबूतरा तक मोमबत्तियां हाथ में लेकर मौन जुलूस निकाला गया।
जुलूस ने जिला पंचायत, मंशापूर्ण मंदिर और अंबेडकर चैराहे के सामने पड़ाव कर लोगों को बच्चियों तथा महिलाओं के साथ हो रहे अवानवीय प्रभाव और एअरफोन लगाकर चलने या वाहन चलाने के विनाशकारी परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। गांधी चबूतरे पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौन जुलूस की अगुवाई संस्कार ग्रामोत्थान के अध्यक्ष डा. रवि शाक्या ने की। सचिव मनीष नागर, कोषाध्यक्ष आशुतोष पाल, अमित वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र राठौर, दीपक ठाकुर और रघुवीर ने शांति मार्च को व्यवस्थित रखने में भूमिका की।
संस्था की स्वरोजगार योजना से जुड़ी कार्यकत्रियों और कार्यकर्ताओं सम्मो, रजनी, डाली, प्रियंका, सरला, गुडडी, सुनीता, आरती, राजाबेटी, रामदुलारी, शाकिरा, पारुल, क्रांति, सीमा, पूजा, रश्मि, बब्ली, रेखा, सरिता, मांडवी, परवीन, मदीना, हसीना, रजिया, नगमा, जरीना, पार्थ, प्रमोद, अंकुर, लालजी, कश्फी, पवन गुप्ता, अमन, ऋषभ, राहुल, यदुराज, विशाल, जावेद, आशीष तिवारी, शीतल आदि भी मौन जुलूस में शामिल रहे।
अध्यक्ष डा. शाक्या ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन के साथ स्कूल द्वारा खिलवाड़ को जघन्य अपराध बताया। सचिव मनीष नागर ने आभार प्रकट किया।






Leave a comment