उरई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने गेहूं खरीद केंद्रों पर निर्धारित मूल्य से अधिक सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप खरीद केंद्रों पर लगाया है।
आज जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने बताया कि गल्ला मंडी कदौरा में किसानों से 700 से 70 प्रति कुंतल सुविधा शुल्क वसूली की जा रही है। अगर किसान सुविधा शुल्क नहीं देता है तो उसका गल्ला उठान ना होने का बहाना बनाकर गेहूं नहीं खरीदा जाता है। एफसीआई क्रय केंद्र में छह-सात दिन से गेहूं की खरीद पूरी तरह से बंद चल रही है। क्योंकि केंद्र प्रभारी का कहना है कि जब तक गल्ला उठ नहीं जाता है तब तक हम किसान के गेहूं की खरीद नहीं करेंगे। हमारे पास गेहूं रखने के लिए जगह नहीं है प्रभारी का कहना है कि कई बार जिले की केंद्र प्रभारी एफसीआई को अवगत करा चुके हैं पर वहां से हमें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए और ना ही गल्ला ढुलाई का कोई रेट निर्धारित किए गए हैं जिसके कारण एफसीआई क्रय केंद्र पर खरीद बंद है। जिसका नाजायज फायदा प्राइवेट कांटा धारक उठा रहे। वह किसानों से 2 किलो बोरा पल्लेदारी और 70 प्रति बोरा ऊपर का खर्चा के हिसाब से वसूल कर रहे। उन्होंने जिलाधिकारी से प्राइवेट खरीद केंद्रों पर दलालों से किसानों को लुटने से बचाने की मांग की है।







Leave a comment