
उरई। जिला नगरीय विकास अभिकरण उरई के बाबू अरुण कुमार श्रीवास्तव को 5000 रुपये की रिश्वत न देने पर महिला को आवास से बेदखल कर दिया गया। पीड़ित महिला आज तीसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी रही।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पूनम पत्नी दयाराम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बाबू की शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि 5000 रुपये की मांग पूरी न करने पर उसे आवंटित आवास से बेदखल कर दिया गया। आज महिला के साथ धरने पर बैठे दिनेश निराला, विवेक श्रीवास्तव, नाजिम, बॉबी, शिवदयाल, रशीद खान, अजय बघौरा, हरिशंकर उर्फ मंटू राठौर, जगत सिंह, वीरसिंह चैहान, ठाकुर जितेंद्र सिंह, अमृत सिंह, संजय सिंह, गुड्डी देवी, रूबी देवी, संगीता देवी ने ओम साईं महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी बच्ची बीमार रहती है उसे डूडा कॉलोनी लहरियापुरा उरई में कॉलोनी ब्लॉक संख्या 23/ 267 लगभग 8 माह पहले आवंटित की गई थी। जिसमें वह निवास करती आ रही है आवास में खिड़की दरवाजे व बिजली की फिटिंग भी नहीं थी। उसने टूट-फूट सही करवा कर पुताई करा कर करीब 4000रुपये खर्च भी किया। लेकिन डूडा विभाग के बाबू अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा उससे 5000 रुपये की मांग की गई ना देने पर उस महिला को आवास से बेदखल कर दिया गया और उसके घर गृहस्थी का सामान बाहर फेंक दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी बच्ची बीमार रहती है उसे जो आवास दिया जा रहा है उसे सीढ़ियां चढ़ने उतरने में बच्ची को दिक्कत हो सकती है पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है जब तक उसका आवास बहाल नहीं होता है वह अपना धरना जारी रखेगी।







Leave a comment