उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विकास भवन के कार्यालय में सोमवार को राज्य ट्रेड यूनियन, शिक्षक, निगम कर्मचारी अधिकारी समन्वय मंच की बैठक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयोजक गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया।
गुलाब सिंह ने इस दौरान नई अंशदाई पेंशन व्यवस्था का विरोध कर पुरानी पेंशन व्यवस्था के लिए संघर्ष करने का प्रण जताया। इस दौरान सभी केंद्रीय राज्य व निगमों के कर्मचारी काला फीता बांधकर बैठक में आये थे।
बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मंच के साथ रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, लाल सिंह चौहान, कमाल अहमद, रामअवतार राठौर, हरीराम ओमरे, संजय दुबे, रामसिंह आजाद, गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, संजीव अग्निहोत्री, रामेश्वर दयाल, शील दूरबार, डा. महेश द्विवेदी, अमरजू गौतम, अतुलजी, योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी, दिगंबर नारायण तिवारी, जयनारायण सेन, शिवराम तिवारी, लायक सिंह, प्रद्युम्न कुमार आदि भी शामिल हैं।
मंच संयोजक गुलाब सिंह ने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में कर्मचारी समाज में उनकी उपलब्धियों के मददेनजर संगठन उनकी जन्म शताब्दी के लिए समर्पित रहेगा। इसी क्रम में 1 मई को मंच की रैली विकास भवन से निकाली जायेगी जो कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। बैठक में संजीव यादव, मानसिंह यादव, महेंद्र कुमार, बालेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, शिवाधार यादव, रमेश फौजी, हरनारायण अनुरागी, अरविंद कुमार, सुजीत कुशवाहा, अशोक दोहरे, भगवती प्रसाद, रामबरन सिंह, मेहरबान सिंह, विद्यासागर, राजकुमार पांडेय, प्रेमनारायण द्विवेदी, प्रद्युम्न चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment