लखनऊ। यूपी बोर्ड की मेरिट में टाप-11 छात्र-छात्राओं को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी ओर से लेपटाप बांटेगें। यह जानकारी सोमवार को उन्होंने ट्वीट के जरिये दी।
अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के समय हाईस्कूल और इंटर में प्रथम आने वाले परीक्षार्थियों को लेपटाप वितरण की घोषणा की थी। 2012 के चुनाव घोषणा पत्र में उनकी पार्टी द्वारा किया गया यह वायदा रामवाण साबित हुआ था जिससे युवाओं के अधिकांश वोट उन्हें मिले थे। अब इस मुददे की पैतरेंबाजी करके मौजूदा योगी सरकार को छकाने के लिए उन्होंने एक बार फिर घोषणा की है कि हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाओं की मेरिट में जो 11-11 छात्र-छात्राएं टाप पर होगें उन्हें वे अपनी ओर से लेपटाप का उपहार देगें। देखना है कि अखिलेश की इस शह का जबाब योगी सरकार की तरफ से किस रूप में आता है।







Leave a comment