उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह आग भड़क जाने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना दी जाने के बावजूद घंटों फायर बिग्रेड की गाड़ी न पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
उक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेरा कनार में आज सुबह अचानक आग की लपटे उठने लगीं। जिससे ग्रामीण तत्काल उसे बुझाने के लिए दौड़े लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद भी आग पर नियंत्रण नही हो सका। ग्रामीणों के मुताबिक आग दावानल की तरह फैलती जा रही थी और नीमगांव की ओर उसका रुख बन गया था। जिससे नीमगांव में भी दहशत व्याप्त हो गई थी।

Leave a comment