उरई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की लापरवाही से डीएलएड की एक छात्रा को छात्रवृत्ति नही मिल पा रही है।
नया पटेल नगर निवासी संतोष कुमार उपाध्याय ने अपनी पुत्री प्रिया उपाध्याय का एडमीशन 2017-18 सत्र के लिए डीएलएड के प्रथम वर्ष में पिण्डारी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कराया था। प्रिया ने छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन किया और समस्त संलग्नों के साथ आवेदन फार्म डायट में जमा करा दिया।
इसके बावजूद प्रिया के खाते में जब छात्रवृत्ति की धनराशि नही आई तो उसने जानकारी की जिस पर पता चला कि शिक्षण संस्थान ने उसके फार्म पर कोई कार्रवाई नही की है। जिसकी वजह से उसके लिए छात्रवृत्ति जारी नही की गई।
छात्रवृत्ति न आने से परेशान प्रिया ने तहसील दिवस में भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। अन्य छात्रों ने भी डायट की इस लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ अधिकारियों से डायट प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।







Leave a comment