माधौगढ़-उरई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डा. विवेक सचान को अध्ययन अवकाश पर कार्यमुक्त किये जाने के उपलक्ष्य में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने उनकी सेवाओं की भूरि-भूरि सराहना की।
विदित हो कि डा. विवेक सचान को यह अवकाश कानपुर मेडिकल कालेज से एमडी करने के लिए स्वीकृत किया गया है। डा. सचान 2009 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। इतने लंबे सेवाकाल में उनका किसी से कोई विवाद नही हुआ और न कोई शिकायत हुई। इस कारण सीएमओ आदि उच्चाधिकारी उनसे संतुष्ट रहे और उनका एक भी बार तबादला नही किया गया।
विदाई समारोह में चिकित्साधीक्षक डा. विनोद राजपूत, डा. रामकरन गौर, डा. रामेंद्र पचौरी, राजा राजावत पत्रकार, देवेंद्र भदौरिया, नीरज आदि मौजूद रहे।

Leave a comment