उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बस चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने से हुए हादसे में उसका दाहिना पैर अस्पताल में उपचार के दौरान डाक्टरों को काटना पड़ा।
रामपुरा थाना अतंर्गत ग्राम हमीरपुरा निवासी शिवसिंह (30वर्ष) पुत्र हरीराम फौजी रविवार की रात लगभग 10 बजे विवाह समारोह में शामिल होने मोटर साइकिल से रामपुरा जा रहे थे। जगम्मनपुर से लगभग 1 किलोमीटर दूर सामने से आ रही अज्ञात बस ने टक्कर मार दी जिससे शिवसिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।







Leave a comment