उरई। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए मजदूर दिवस पर राज्य ट्रेड यूनियन, शिक्षक, निगम कर्मचारी, अधिकारी समन्वय मंच की विशाल रैली विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई।
इस अवसर पर मंच के संयोजक गुलाब सिंह ने दोहराया कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नही हो जाती हमार संघर्ष जारी रहेगा। इसके पहले सारे कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि बहुगुणा जी के कर्मचारी हित के फैसलों को हमेशा याद रखा जायेगा।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद रैली में शामिल कर्मचारी नेताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, गिरेंद्र सिंह कुशवाह, कमाल अहमद, संजय दुबे, महेंद्र भाटिया, प्रेमकुमार, रामराजा द्विवेदी, रामप्रकाश दुबे, जय नारायण सेन, रामअवतार राठौर, हरीराम ओमरे, केशव सिंह, डा. महेश द्विवेदी सर, रामसिंह आजाद, दिगम्मबर तिवारी, शील दूरबार, महेंद्र कुमार, रमेश फौजी, युद्धवीर कंथरिया, आशीष झा, चंद्रशेखर आजाद, मानसिंह यादव, शिवाधार यादव, संजय कुमार गौतम, संजू यादव, अरविंद कुमार, मंगल सिंह आदि प्रमुख रूप से रैली में शामिल थे।

Leave a comment