उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में चतेला रोड पर पीछे से ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे युवक और पीछे बैठी उसकी दादी घायल हो गये।
उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी मनोज अपनी दादी फूलारानी को बैठाकर कदौरा जा रहा था। इसी बीच चतेला रोड पर जीआईसी के पास एक ट्रक ने उसकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मनोज को तो मामूली चोटें आई लेकिन उसकी दादी की हालत गंभीर है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment