उरई। भारतीय जनता पार्टी की माधौगढ़ मंडल कार्यकारिणी की बैठक 8 मई को गल्ला मंडी स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे आहूत की गई है।
भाजपा के माधौगढ़ मंडल अध्यक्ष शत्रुघन सिंह सेंगर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सभी सैक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन इस अवसर पर उपस्थित होकर जन समस्यायें सुनेगें और उनका निराकरण करायेगें।

Leave a comment