उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की अनुपालन आख्या पर चर्चा की गई। इसके उपरान्त एजेण्डा अनुसार समिति के सदस्यों के साथ समस्याओं की निस्तारण पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने उद्योग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योग बन्धुओं की प्रत्येक समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारित करायें। हैण्डमेड पेपर को और अधिक प्रोत्साहन देने हेतु उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए कागज उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इनके उत्पादों को मार्केट, डिजाइन आदि पर कार्य प्रगति से किया जायेगा। इस हेतु एक कार्य योजना उद्यमियों के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य सचिव से सहयोग प्राप्त कर तैयार करने के निर्देश दिये। कानपुर-उरई मार्ग पर फोरलेन हाइवे से उरई की ओर आने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा करा दिया गया है। अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये कि सड़क के बीच में बोगनबेलिया के पेड़ लगवाये जायें। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में भौतिक लक्ष्य 45 के सापेक्ष चयन उपरान्त 187 आवेदन पत्र बैंकों को पे्रषित किये गये। जिसमे 64 की स्वीकृति व 38 का वितरण बैंक स्तर से किया गया। शेष को निस्तारित करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र कालपी में चोरी की वारदात रोकने तथा नालियों की सफाई की बात रखते हुए समिति के सदस्यों ने इसके निस्तारण की मांग की। इस पर नगर पालिका कालपी को सफाई के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रथम एवं द्वितीय, वाणिज्यकर अधिकारी, सत्यपाल शर्मा, गोविन्द सिंह, अयूब अंसारी एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहें।

Leave a comment