उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में एक बालक की मौत सर्प दंश के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई।
उक्त थाना क्षेत्र के गांव पाल सरैनी में बुधवार की शाम धर्मेंद्र के 13 वर्षीय पुत्र बुधू को सांप ने काट लिया। जिसका उपचार झांसी में चल रहा था। लेकिन तेज जहर की वजह से दो दिन के उपचार के बाद भी बुधू को बचाया नही जा सका। आज उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों ने कोहराम मच गया।






Leave a comment