जालौन-उरई । बुधवार की रात को आयी आंधी में छत पर काम कर रही युवती छत से गिर जाने के कारण घायल हो गई थी। घायल युवती की शुक्रवार को उपचार के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है।
साबिरा 25 वर्ष पुत्री इस्माईल कोंच वाले निवासी सहावनाका एक किराये के मकान में रहती थी। बुधवार की रात को अचानक आयी आंधी को देखते हुए वह छत पर रखे सामान को उठाने छत पर चली गईं। तेज हवा के कारण वह अपने को सम्हाल नही सकी तथा छत से नीचे गिर गयी थी। तेज हवा के कारण छत से नीचे गिरी युवती के गम्भीर चोटें आ गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था।हालत गम्भीर होने के कारण परिवार के लोग घायल युवती को ग्वालियर ले गए थे। ग्वालियर में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवती की मौत हो गई है।






Leave a comment