जालौन-उरई । चोरी के मामले के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उरई रोड पर भिटारा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी नगर के मुहल्ला दबगरान निवासी मोहित वाल्मीकि पुत्र राजू को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से एक मोबाइल तथा 700 रुपए नकद बरामद हुए हैं पुलिस ने आरोपी को भिटारा के पास मजार के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment