कोंच-उरई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश पर कोंच इकाई का आज शुक्रवार को तहसील सभागार में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लायक सिंह उरई और जिला मंत्री लाखन सिंह और चुनाव अधिकारी अनिल कुमार निरंजन की देखरेख में बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ इस दौरान लेखपाल संघ के चुनाव में अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह निरंजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रामकुमार निरंजन मंत्री के रुप में सुरेंद्र सिंह निरंजन कोषाध्यक्ष के रूप प्रेमकिशोर निरंजन ऑडिटर के रुप में अशोक कुमार सहित आदि पदाधिकारीओ को निर्विरोध चुने गए है यह चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को लेखपालों ने फूल मालाओं से स्वागत कर खूब मिठाई खिलाई निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसका वह बड़ी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वाहन करेगे और लेखपालों के हितों के लिए हर समय संघर्ष करेगे।






Leave a comment