उरई। उद्योग केंद्र की विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 4040 इकाइयां जनपद में स्थापित की जायेगीं जिनकी तीन श्रेणियां होगीं।
पहली शिशु श्रेणी में 50 हजार रुपये तक, दूसरी तरुण श्रेणी में 5 लाख रुपये तक और तीसरी किशोर श्रेणी में 10 लाख रुपये तक की ऋण सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
स्वरोजगार की स्टैण्डप इंडिया योजना के तहत 48 इकाइयां स्थापित होगीं। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला आवेदक ही लाभांवित की जायेगीं। इसमें 10 लाख रुपये से 1 करोड़ तक ऋण सहायता मिल सकेगी। स्टैण्डप इंडिया में 40 प्रतिशत कोटा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत जनपद में कालपी के हस्त कागज उद्योग के लिए आरक्षित रखा गया है।

Leave a comment