उरई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग केंद्र को जनपद का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। लेकिन इसके तहत कितनी इकाइयों को खोलने में सहायता प्रदान की जायेगी उपायुक्त उद्योग केंद्र की विज्ञप्ति में यह जानकारी देने की जरूरत महसूस नही की है।
बढ़ती बेरोजगारी सरकार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। इसके मददेनजर सरकार का पूरा ध्यान बेरोजगारों की मदद के लिए योजनाएं और कार्यक्रम चलाने पर है। लेकिन जिन विभागों पर इसका जिम्मा है उनका अंदाज कितना चलताऊ है इस बाबत जारी उद्योग केंद्र की विज्ञप्ति से यह जाहिर होता है।
न केवल इस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लक्ष्य की जानकारी नही दी गई है। बल्कि इसकी पात्रता के लिए क्या शर्ते हैं, कौन-कौन सी रियायतें और प्रोत्साहन इसके तहत दिये जायेगें यह भी विज्ञप्ति में नदारत है। बस इतना बताया गया है कि आवेदक की न्यूनतम शिक्षा हाईस्कूल होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।



Leave a comment